{"_id":"5a11760b4f1c1b4c528b4668","slug":"141511093771-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर के अपहरण के मामले में मां ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर के अपहरण के मामले में मां ने दी तहरीर
Updated Sun, 19 Nov 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। किशोर के अपहरण मामले में उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि शनिवार शाम नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित वन विभाग कॉलोनी निवासी अंशू देवी के 12 वर्षीय पुत्र यश को दो बाइक सवार शाहजहांपुर रोड से उठा ले गए थे। गांव नाहिल के पास यश के शोर मचाने पर राहगीरों के ललकारने पर बदमाश भाग निकले थे। राहगीरों ने यश को घर पहुंचाया था। शनिवार रात ही पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई थी।
रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में अंशू देवी ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति पर पुत्र के अपहरण में शामिल होने का शक जताया है। अंशू देवी का कहना है कि उक्त व्यक्ति उन्हें कई बार जान से मार देने और घर से उठवा लेने की धमकी दे चुका है। अंशू देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।