फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सिगरेट के लिए खुले रुपये देने पर दुकानदार से विवाद

सिगरेट के लिए खुले रुपये देने पर दुकानदार से विवाद

Fri, 13 Oct 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिगरेट के लिए खुले रुपये देने पर दुकानदार से विवाद
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव चिनौर में शुक्रवार दोपहर सिगरेट खरीदने के दौरान खुले रुपये देने पर दुकानदार व ग्राहक में विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने पिटाई करने की कोशिश करने के दौरान ग्राहक के गले से सोने की चेन तोड़ ली। दोबारा दुकान पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी अमित कुमार सक्सेना ने एसपी को पत्र देकर बताया कि वह शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे अपने रिश्तेदार के यहां चिनौर गया था। वहां उसने एक जनरल स्टोर की दुकान पर एक सिगरेट खरीदने के लिए खुले पांच रुपये दुकानदार को दिए। उसने खुले पांच रुपये लेने से मना कर पांच का नोट मांगा। इस पर उसने पांच सौ रुपये का नोट दे दिया। जिस पर दुकानदार ने उसे वापसी में 100-100 के चार नोट 95 रुपये की रेजगारी पकड़ा दी। इस पर जब उसने भी रेजगारी लेने से मना किया तो दुकानदार भी भड़क गया। उसने गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर दुकानदार ने उसका हाथ पकड़कर मारने की कोशिश की। इसी समय उसके गले से सोने की चेन टूट गई। वह जैसे-तैसे मौके भाग आया, लेकिन चेन दुकानदार ने रख ली। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कैंट चौकी इंचार्ज नरेशपाल ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed