{"_id":"5c002bdbbdec2241975feffb","slug":"131543515099-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेवाजों ने प्राइवेट बैंक कर्मी का 42 हजार की नगदी सहित बैंग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेवाजों ने प्राइवेट बैंक कर्मी का 42 हजार की नगदी सहित बैंग उड़ाया
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
गंदगी डालकर प्राइवेट बैंक कर्मी की 42 हजार नकदी उड़ाई
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार शाम रोडवेज परिसर में बस के इंतजार में खड़े एक प्राइवेट बैंक कर्मी का बैग टप्पेबाजों ने उड़ा दिया। बैग में करीब 42 हजार रुपये की नकदी के अलावा कई महत्वपूर्ण सामान व कागजात रखे थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
शाहजहांपुर के मोहल्ला लाला टेली बजरिया निवासी रितेश यादव प्राइवेट बैंक में कर्मचारी है। बृहस्पतिवार सुबह वह जलालाबाद में रुपयों का कलेक्शन करने आए थे यहां उन्होंने 42625 रुपया कलेक्ट करने के बाद उसे बैग में रख लिया शाम सात बजे वह शाहजहांपुर जाने के लिए नगर के रोडवेज में बस का इंतजार करने लगा। इसी दौरान किसी ने उनकी पीठ पर मैला डाल दिया और कुछ देर में उनके पास पहुंचे व्यक्ति ने कहा कि उनके कपड़ों पर गंदगी पड़ी है उसे देख रितेश पास में ही लगे नल पर पहुंचे और पास में ही बैग रखकर उस गंदगी को साफ करने लगे। ध्यान हटते ही वहां मौजूद टप्पेबाज उसका बैग उठाकर चंपत हो गए। पता लगने पर रितेश ने शोर मचाया परंतु तब तक देर हो चुकी थी। ब्यूरो