{"_id":"5b1545664f1c1bfa6e8b6229","slug":"121528120678-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को अगवा करने में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक को अगवा करने में दो लोग गिरफ्तार
Updated Mon, 04 Jun 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक को अगवा करने में दो लोग गिरफ्तार
बालक को छिबरामऊ में पुलिस ने किया था बरामद
फोटो-27, जलालाबाद में पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
बालक को बेचने के उद्देश्य से बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार सुबह दबोच लिया वहीं उनका तीसरा साथ भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा व एक चाकू मिला है।
14 मई को गांव सीकमपुर चौकी से अपरान्ह करीब 10 बजे 11 साल का अर्पित अचानक गायब हो गया था काफी तलाशने के बाद भी बालक का पता न लगने पर उसकी मां रीना की ओर से कोतवाली मे गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी दो दिन पहले अर्पित को सुरागकशी के आधार पर पुलिस ने छिबरामऊ क्षेत्र से बरामद कर लिया पूछताछ में बालक ने बताया कि गांव के ही वीरपाल सिंह, उसका भाई लटूरी और इसी गांव का राजू सिंह उसे बहाने से अपने साथ ले गया था। कोतवाल इंद्र कुमार ने बताया कि इन आरोपियों की तलाश में गठित की गई पुलिस टीम ने सोमवार सुबह गुरुगवां जाने वाली रोड पर वीरपाल व लटूरी को पकड़ लिया जबकि राजू भाग निकला। तलाशी के दौरान वीरपाल के पास से 315 बोर का तमंचा तथा दो कारतूस व लटूरी के पास चाकू मिला है पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह बच्चे को बेचने के प्रयास में थे। कोतवाल ने बताया कि वीरपाल शातिर अपराधी है और उस पर जलालाबाद के अलावा अल्लागंज तथा पचदेवरा थाने मे हत्या समेत कई संगीन धाराओं में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।