{"_id":"5a116e8c4f1c1b65548be323","slug":"121511091852-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली क्षेत्र में दवा एजेंसी के मैनेजर को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाली क्षेत्र में दवा एजेंसी के मैनेजर को लूटा
Updated Sun, 19 Nov 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/ पाली। पाली थाना क्षेत्र के पचदेवरा नहर पटरी मार्ग ग्राम सांडीखेड़ा के पास शनिवार की रात दवा कंपनी के मैनेजर सहित तीन लोगों को कार सवार चार बदमाश असलहे दिखाकर नकदी, मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर के थाना रोजा के ग्राम हथौड़ा निवासी नसरुद्दीन अमर मेडिकल एजेंसी शाहजहांपुर में मैनेजर है। शनिवार की शाम वह महिंद्रा पिकअप डाला से चालक भगवानदीन निवासी हथौड़ा शाहजहांपुर व हेल्पर सद्दाम निवासी आनंदपुरम कॉलोनी शाहजहांपुर के साथ विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर दवाइयां बांटता हुआ ग्राम भरखनी पहुंचा। वहां भिक्षा मेडिकल स्टोर पर गाड़ी से दवा का देनेे के बाद वापस पाली की ओर आ रहा था। महिंद्रा पिकअप रात्रि 8:30 बजे पाली थाना के ग्राम सांडी खेड़ा के पास पहुंची तभी पीछे से मारुति कार ने ओवरटेक कर महिंद्रा पिकअप को रोक लिया। कार से निकले चार बदमाशों ने तमंचे दिखाकर गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी से गाड़ी से टोरेक्स कंपनी का बैग जिसमे 60 हजार की नकदी के अलावा चेकबुक व अन्य कागजात व हेल्पर के पास से 725 रुपये व मोबाइल लूट कर गाड़ी बैक कर पुन: वापस भरखनी की ओर चले गए। घटना की सूचना मैनेजर नसरुद्दीन ने दवा कंपनी के मालिक अमर को दी। अमर ने यूपी100 सहित पुलिस उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। रात्रि में ही सीओ शाहाबाद के साथ पाली व पचदेवरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच कर इलाके की नाकेबंदी भी कराई, लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।