फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गलत खाते में पहुंचा 2.75 लाख रुपया

गलत खाते में पहुंचा 2.75 लाख रुपया

Tue, 11 Jul 2017 05:47 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
गलत खाते में पहुंचा 2.75 लाख रुपया
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव कुआं डांडा की एक महिला का लोहिया समग्र आवास का रुपया विभागीय त्रुटि से अन्य ग्राम पंचायत की महिला के खाते में पहुंच गया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने रुपये वापस न देने पर उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद गंगवार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2016-17 का चयनित लोहिया समग्र आवास क्षेत्र के गांव कुआंडांडा निवासी हरिओम की पत्नी गीता के नाम से स्वीकृत हुआ था। इसकी धनराशि 2.75 लाख रुपये विभागीय त्रुटि से गांव आलमपुर निवासी पवन कुमार की पत्नी अनीता के खाते में स्थानांतरित हो गई। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी ने कई बार उनसे रुपया वापस करने को कहा, लेकिन आरोपी रुपया वापस न कर गाली गलौज करते और मांगने पर धमकी देते हैं। आरोप है कि कि अनीता ने सरकारी धनराशि का दुरुपयोग कर लिया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों की जानकारी देने के बाद थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed