{"_id":"d2c4ed32d89fe62c0ef8d86b32d3a884","slug":"12-million-in-the-case-of-grab-four-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख रुपये हड़पने के मामले में चार पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 लाख रुपये हड़पने के मामले में चार पर रिपोर्ट
पुवायां।
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
बंडा के गांव बिराहिमपुर झंझरिया निवासी सुनील कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बंडा के गांव पटना स्थित भूमि का सौदा 12 लाख रुपए में बंडा निवासी संजीव कुमार ने अपने घर पर गांव पटना के धर्मेंद्र कुमार से कराया था। सौदा होने के समय धर्मेंद्र के पिता प्रेमपाल भी मौजूद थे। 15 मार्च 2014 को बैनामा होने के बाद दाखिल खारिज भी हो गया।
बाद में उसे पता चला कि धर्मेंद्र ने संजीव कुमार, प्रेमपाल और गांव पसियाखेड़ा के मंजूर खां के साथ मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी कर 12 लाख रुपया हड़प लिया है। धर्मेंद्र ने अपने पिता प्रेमपाल के स्थान पर बैनामे के समय मंजूर खां को खड़ा कर उसे प्रेमपाल बताकर बैनामा करा दिया। चारो लोगों ने 12 लाख रुपए आपस में बांट लिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर वह आरोपियों से मिला और शिकायत कर रुपए वापस करने को कहा तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर संजीव, धर्मेंद्र, प्रेमपाल, मंजूर खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।