फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिरियाबाबा मेले में लूट करने आए युवकों ने की फायरिंग

बिरियाबाबा मेले में लूट करने आए युवकों ने की फायरिंग

Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिरियाबाबा मेले में लूट करने आए युवकों ने की फायरिंग
तिलहर (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार की शाम बिरिया बाबा मेले में लूट करने आए आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। जिससे मेले में भगदड़ मच गई। सूचना पर कोतवाल की अगुवाई में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच भाग रहे दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा और मौके से दो बाइक बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

नगर के बारह पत्थर स्थित बिरिया बाबा मेले में गुरुवार को भारी भीड़ थी। लोग अपने बच्चों की मनौती मांगने और मन्नत पूरी होने पर पूजा करने के लिए सपरिवार वहां आए हुए थे। बताते है कि इसी दौरान देर शाम दो बाइकों पर छह युवक वहां पहुंचे और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे पूरे मेले में भगदड़ मच गई । सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह रावत, कोतवाल अशोक पाल भारी पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर फायरिंग कर रहे युवक वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने घेराबंदी करके भाग रहे दो युवकों को दबोच लिया जबकि उनके साथी भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दहशतगर्दों की दो बाइक भी बरामद की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि फायरिंग कर रहे युवकों का उद्देश्य मेले में दहशत फैला लूट करना था, लेकिन सूचना पर तत्काल पुलिस के पहुंचने पर युवक अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed