फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किसान नेता ने ओपीडी में डॉक्टर को पीटा, रजिस्टर फाड़ा

किसान नेता ने ओपीडी में डॉक्टर को पीटा, रजिस्टर फाड़ा

Fri, 25 Jan 2019 06:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
किसान नेता ने ओपीडी में डॉक्टर को पीटा, रजिस्टर फाड़ा
किसान नेता ने ओपीडी में डॉक्टर को पीटा, रजिस्टर फाड़ा
विज्ञापन

शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. वाईपी गौतम का किसान नेता से लाइन में लगने को कहना भारी पड़ गया। किसान नेता ने डॉक्टर को पहले तो ओपीडी में ही पीट दिया। बाद में सीएमएस ऑफिस में भी दो-चार थप्पड़ जड़ दिए। विरोध में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी किसान नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. वाईपी गौतम शुक्रवार को ओपीडी के रूम नंबर 25 में बैठे मरीज देख रहे थे। यहां फार्मासिस्ट चंद्रशेखर विश्वकर्मा की भी ड्यूटी थी। करीब 10:45 बजे आरसी मिशन थाने के गांव रौसर कोठी का रहने वाला किसान नेता मुनेश्वर दयाल कठेरिया एक अन्य व्यक्ति के साथ रूम नंबर 25 में पहुंचा। यहां मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। मनेश्वर दयाल लाइन तोड़कर अंदर जाने लगा। इस पर मरीज विरोध करने लगे। फार्मासिस्ट चंद्रशेखर ने मुनेश्वर को रोक दिया और लाइन में लगने को कहा, इस पर दोनों में तकरार होने लगी। मुनेश्वर ने फार्मासिस्ट को थप्पड़ मार दिया। जबरदस्ती डॉक्टर के चैंबर में घुस गया और डॉ. गौतम से भिड़ गया। आरोप है कि मुनेश्वर ने ओपीडी रजिस्टर फाड़ दिया और डॉ. गौतम को भी थप्पड़ जड़ दिए। डॉक्टर कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह यहां से निकल कर सीधे प्रशासनिक भवन स्थित सीएमएस ऑफिस पहुंच गया। यहां सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार से डॉक्टर की शिकायत करने लगा। पीछे से डॉ. गौतम और फार्मासिस्ट भी आ गए। यहां भी दोनों पक्षों के बीच काफी देर तकरार चली। सीएमएस ऑफिस में भी मुनेश्वर दबंगई से नहीं चूका, उसने यहां भी डॉ. गौतम को पीट दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर से मारपीट की खबर पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। सूचना पर इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मुनेश्वर को प्रशासनिक भवन के पास से ही दबोच लिया। हालांकि, इस दौरान मुनेश्वर मोबाइल पर कॉल करके अपने कई समर्थकों को बुला चुका था। पुलिस को देखकर उसके समर्थक वहां से भाग गए। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुनेश्वर और एक अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं ओपीडी में मरीज देख रहा था। साथी डॉक्टर के कैंप ड्यूटी में होने की वजह से मेरे चैंबर में मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान मुनेश्वर दयाल वहां आया और लाइन तोड़कर चैंबर में घुसने लगा। अन्य मरीजों ने इसका विरोध किया तब फार्मासिस्ट ने मुनेश्वर को रोकाऔर लाइन में लगने को कहा। इसी बात पर उसने हाथापाई शुरू कर दी। फार्मासिस्ट को थप्पड़ मारा, ओपीडी रजिस्टर फाड़ दिया। मुझे भी पीटा। इसके बाद सीएमएस ऑफिस में भी हाथापाई की। जिले में न रहने देने और देख लेने की धमकी दी।

- डॉ. वाईपी गौतम, आर्थोपेडिक सर्जन जिला अस्पताल

डॉक्टर की तहरीर पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-राज कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर कोतवाली चौक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed