फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 13 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
शाहजहांपुर। एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दिलाजाक निवासी सुरेश कुमार की पुत्री रजनी ने एसपी को पत्र देकर बताया कि उसकी शादी सदर क्षेत्र के गांव मऊ गौटिया निवासी अमित कुमार के साथ सात जुलाई 2016 को हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसने ससुरालियों से कहा कि उसके पिता और दहेज में रुपये देने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन वे लोग अपनी मांग करते रहे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसे 19 जुलाई 2017 को घर से निकाल दिया। उसके सारे कपड़े और जेवर अपने पास रख लिए। ससुरालियों कहा कि एक लाख रुपये लाओगी, तभी तुम्हें घर में रखेंगे। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता ने कुछ लोगों को बीच में मध्यस्थ बनाकर ससुरालियों से पंचायत भी की, लेकिन वे लोग फिर भी उसे अपने साथ ले जाने को राजी नहीं हुए। पीड़ित ने एसपी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed