फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिला की जहर देकर हत्या

महिला की जहर देकर हत्या

Fri, 30 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
महिला की जहर देकर हत्या
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाबूजई निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायकेवालों ने जहर देकर हत्या कर दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना पाली के गांव निजामपुर निवासी कलीम खान ने बताया कि उसके घरवालों ने 35 वर्षीय बहन नसरीन बानो का निकाह 11 मई 2005 को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी फुरकान खान से किया था। जिसमें हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया था। इसके बाद भी ससुरालवाले बहन को तंग करते रहते थे। वे लोग आए दिन उसके पिटाई करते थे। बहन ने मायके आकर घर वालों को बताया तो उसकी ससुराल वालों को समझाने की कोशिश हुई, लेकिन वह लोग नहीं माने। पीड़ित के भाई कलीम ने बताया कि वह बहन की मौत की खबर सुनकर देर रात शहर पहुंचा, तो यहां उसकी बहन का शव पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पीड़ित ने आशंका जताई कि उसकी बहन की जहर देकर हत्या कर दी गई। नसरीन बानो के पिता रसीद खान की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति फुरकान खान, देवर जीशान खान, बब्बू, सास शकीला बेगम के खिलाफ जहर देकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका के एक तीन साल की बेटी माहेनूर है। एसएसआई अनवर खलील ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed