{"_id":"593944294f1c1bb3068b457a","slug":"11496925225-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटकर घायल करने के मामले में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीटकर घायल करने के मामले में तीन पर रिपोर्ट
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
मकसूदापुर/बंडा (शाहजहांपुर)।
घर में घुसकर मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बंडा के गांव भांभी निवासी मैकूलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के कुछ लोग उसका रास्ता बंद करना चाहते हैं। विरोध करने पर उक्त रंजिश मानने लगे। तीन जून को गांव के ही प्रमोद सिंह, विशाल और प्रेमपाल सिंह उसके घर में घुस आए और जातिसूचक गाली गलौज करते हुए उसे पीटने लगे। शोर मचाने पर बचाने आई पुत्री रिंकी को भी पीटकर घायल कर दिया गया। शोर मचने पर गांव के लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
आरोपियों की धमकी के कारण वह कई दिन तक थाने नहीं आ सका। मैकूलाल की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ पुवायां करेंगे।