{"_id":"5c8e57b1bdec22142a71f81d","slug":"111552832433-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात बर्निंग ट्रेन बनने से बची बाघ एक्सप्रेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात बर्निंग ट्रेन बनने से बची बाघ एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)। शनिवार आधी रात के बाद हावड़ा से कोठगोदाम जा रही अप बाघ एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। एक्सल हाट होने से ट्रेन के एसी-थ्री टियर कोच में धुआं भर गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। रास्ते में केबिन मास्टर ने एसी कोच के एक्सल से चिंगारी उठती देखी तो कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को बघौली स्टेशन पर रोक कर कोच को अलग किया गया। कोच के यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। इसमें करीब दो घंटे का वक्त लगा।
अप 13019 बाघ एक्सप्रेस शनिवार/रविवार रात लखनऊ से करीब 35 मिनट की देरी से 1:10 बजे शाहजहांपुर के लिए चली थी। ट्रेन के हरदोई पहुंचने से पहले एसी-थ्री टियर कोच के पहिये का एक्सल गर्म हो गया। इससे चिंगारी उठने लगी। कोच में धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन जब बालामऊ केबिन से पास हुई तो यहां केबिन मास्टर पवन कुमार की नजर एसी थ्री टियर कोच के एक्सल से उठती चिंगारी पर गई। उसने कंट्रोल के साथ बालामऊ स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार को सूचना दी। तुरंत ही लोको पायलट और गार्ड को हाट एक्सल के बारे में बताया गया। इसके बाद बाघ एक्सप्रेस को बघौली स्टेशन पर रोकने के बाद अग्निशमन यंत्रों से हाट एक्सल पर काबू किया गया। ट्रेन के लोको पायलट कमलेश और गार्ड राजेश की ड्यूटी थी।
गौर करने वाली बात यह है कि कोच कंडेक्टर को इस बारे में भनक तक नहीं लगी। सूचना पर टीआई शैलेश कुमार भी पहुंच गए। यहां ट्रेन से एसी थ्री टियर कोच को अलग कर सवारियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। इसके बाद ट्रेन को यहां से शाहजहांपुर रवाना किया गया। बाघ एक्सप्रेस के शाहजहांपुर पहुंचने का समय तड़के 3:55 बजे है। ट्रेन रविवार सुबह करीब 7:32 बजे यहां पहुंच सकी। टीआई शैलेश कुमार ने बताया कि कोच में हुए हाट एक्सल की जांच ज्वाइंट कमेटी करेगी।