{"_id":"6b02e766c6808978600cf5ee","slug":"additional-sho-of-shivaji-nagar-police-station-arrested-while-accepting-a-bribe-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108132-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रिश्वत लेते शिवाजी नगर थाने का एडिशनल एसएचओ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रिश्वत लेते शिवाजी नगर थाने का एडिशनल एसएचओ गिरफ्तार
विज्ञापन
- दो लाख रुपये मांगे थे, बातचीत के बाद 60 हजार में तय हुआ सौदा
- थाने के बाहर 30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते एसीबी ने दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को शिवाजी नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर एवं एडिशनल एसएचओ नरपाल सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायत का निपटारा करने और शिकायतकर्ता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं करने के एवज में दो लाख रुपये मांगे थे। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 60 हजार रुपये तय हुई थी। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
बंगाल के उत्तर दिनाजपुर निवासी शिकायतकर्ता फिलहाल गुरुग्राम की ईएमएएआर प्लम हिल्स सोसाइटी में किराये पर रहते हैं। भूपेंद्र नाम के व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिवाजी नगर थाने में शिकायत दी थी। आरोप है कि इस शिकायत का निपटारा करने और मामला दर्ज नहीं करने के बदले सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह ने उनसे रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को थाने के बाहर शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।