{"_id":"6b02e92bc6808978600cf5f1","slug":"threatening-assault-stemming-from-an-old-enmity-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3620-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भाई से कहासुनी के बाद युवक को चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार...
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मंडोली चार खंभा के पास हुई वारदात, 40-45 दिन पहले पीड़ित के भाई से आरोपी की हुई थी कहासुनी, बदला लेने के लिए किया हमला
-हर्ष विहार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचा, उमेश पहले हत्या के मामले में भी रह चुका है शामिल, पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
-पहले भी हत्या के मामले में शामिल रह चुका है आरोपी
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाना पुलिस ने मंडोली में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले को सुलझाते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंडोली एक्सटेंशन निवासी उमेश (28) के रूप में हुई है। उसने शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में संदीप उर्फ अमन (27) के पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 20 नवंबर की रात करीब 9:25 बजे चार खंभा, मंडोली के पास चाकूबाजी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही घायल संदीप को अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घायल संदीप ने बताया कि करीब 40-45 दिन पहले उसके भाई रॉबिन और उमेश के बीच झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात कहासुनी के बाद उमेश ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर शनिवार को आरोपी उमेश को दबोच लिया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी हत्या के एक मामले में शामिल रहा है। फिलहाल वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।