{"_id":"5c8aa027bdec22141835305f","slug":"111552588839-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी: बेसन, खोवा और हींग के नमूने भरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापामारी: बेसन, खोवा और हींग के नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के अंधे को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा के निर्देश में तहसीलदार के साथ जलालाबाद में छापामारी की। इस दौरान टीमों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। छापामारी के दौरान बेसन, खोवा और हींग के नमूने भरे गए।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जलालाबाद के खंडहर रोड स्थित खोवा मंडी में छापामारी की। यहां खोवा के दो नमूने लिए गए। सियाराम और अनोखे लाल के मिष्ठान भंडार से भी नमूने भरे गए। टंकी वाली गली में एक दुकान से हींग का नमूना लिया। याकूबपुर चौराहे के पास स्थित विशाल गुप्ता की दुकान से टीम ने बेसन का नमूना भरा। छापामारी के दौरान तमाम दुकानदार दुकानों को बंद करके भाग निकले। टीम में महेंद्रनाथ, इंद्रराज मौर्य, नरेंद्र शर्मा, रामजी गुप्ता, जयपाल आदि शामिल रहे।