{"_id":"5b4106b04f1c1bbf248b523a","slug":"111530988208-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटों और पुत्रवधू को पीटकर किया बेदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटों और पुत्रवधू को पीटकर किया बेदम
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-23
मां-बेटों और पुत्रवधू को पीटकर किया बेदम
घर में घुसकर बोला हमला, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
पीड़ित परिवार ने एसपी को पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मां-बेटों और पुत्रवधू को रंजिशन कुछ लोगों ने शुक्रवार रात घर में घुसकर पीटकर बेदम कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना निगोही क्षेत्र के गांव मधवामई निवासी अंबिका देवी पत्नी राजपाल सिंह ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि गांव के ही तीन लोग बृहस्पतिवार को उसके घर में घुस आए और उसके दोनों बेटों पर हमला बोल दिया। जब वह और पुत्रवधू को बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उसे व पुत्रवधू को भी पीटा। उसने यूपी 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और उसे व हमलावरों को भी थाने ले गई। आरोप है कि यहां पुलिस ने उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। हमलावरों पर कार्रवाई करने के बजाय समझौता करा दिया गया। इससे हमलावरों के हौसले और बुलंद हो गए और वह लोग शुक्रवार रात 10:30 बजे फिर से उसके घर में घुस आए और पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी यह लोग इसी तरह से चार बार हमला बोल चुके हैं। पीड़िता ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।