फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, लगा रहा जाम

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, लगा रहा जाम

Fri, 15 Sep 2017 06:03 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, लगा रहा जाम
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर के सबसे भीड़भाड़ वाले राजीव चौक पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन काफी देर तक जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे शाहजहांपुर रोड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने राजीव चौक चौराहे पर निगोही रोड की ओर से आई कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया। कार चालक राहुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के साथ ही चालक को भी कोतवाली ले गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोट आई। दुर्घटना के बाद राजीव चौक पर भारी जाम लग गया। शाहजहांपुर, खुटार, निगोही और बंडा रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। बाद में समझौता हो जाने पर ट्रक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed