फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तीन साल की मासूम बच्ची से रेप की कोशिश

तीन साल की मासूम बच्ची से रेप की कोशिश

Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
तीन साल की मासूम बच्ची से रेप की कोशिश
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र एक युवक ने तीन साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। चीख सुनकर मां बेटी के पास पहुंची तो आरोपी धक्का देकर भाग गया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरीश राजपूत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांत किया। बाद में एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी व सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची की मां की ओर से दुराचार की कोशिश व पाक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी तीन साल की बच्ची रविवार दोपहर लगभग 12 बजे बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पड़ोस में राकेश के घर में पहुंच गई। यहां राकेश उसे कमरे में ले गया, जहां उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। रेप की कोशिश के दौरान बच्ची के मुंह से चीख निकल गई। बेटी की चीख सुनकर मां सहम गई और भाग कर राकेश के घर पहुंची तो वह आपत्तिजनक हालत में था। बच्ची की मां को देखकर वह उसे धक्का देकर भाग गया। बच्ची को गोद में लेकर बाहर निकली मां ने शोर मचाया तो मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बाद में एएसपी सिटी, सीओ सिटी भी पहुंचे और पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी ली। बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर राकेश के खिलाफ रिपोर्ट धारा 376/511 व पाक्सो एक्ट में दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा।
सुमित शुक्ला, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed