{"_id":"5c8018edbdec2214676a9800","slug":"101551898861-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली से घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। गांव बसारी में मंगलवार रात गोली से घायल वृद्ध जोगराज ने शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं वृद्ध के बेटे प्रेमचंद्र की ओर से देर रात हत्या के प्रयास में दर्ज कराई गई रिपोर्ट को पुलिस ने हत्या में तरमीम कर दिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
गांव बसारी में मंगलवार रात करीब आठ बजे सिंधौली क्षेत्र के एक गांव मियांपुर निवासी सियाराम ने 65 वर्षीय जोगराज को तमंचे से सीने में गोली मार दी थी। घटना के पीछे वजह यह बताई गई कि नशेड़ी सियाराम ने गांव के अंदर गली में गुजर रहे जोगराज से शराब पीने को कहा, जब जोगराज ने मना किया तो उसने गाली-गलौज करने के साथ ही गोली मार दी। हमलावर मौके से भाग गया। जोगराज को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां बुधवार सुबह करीब चार बजे जोगराज ने दम तोड़ दिया। मंगलवार देर रात बेटे प्रेमचंद्र ने पुलिस को सियाराम के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं थानाध्यक्ष दल सिंह ने बताया कि जोगराज के घायल होने पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब जोगराज की मौत हो जाने पर रिपोर्ट हत्या में तरमीम की जा रही है, आरोपी की तलाश हो रही है।