{"_id":"59e0cf8c4f1c1b98678b5872","slug":"101507905420-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और हत्या का आरोपी दस साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट और हत्या का आरोपी दस साल बाद गिरफ्तार
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
तिलहर (शाहजहांपुर)। थाना पुलिस ने शुक्रवार को फौजी सुखबीर सिंह की हत्या व लूट मामले में 10 साल से फरार चल रहे बीस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे एक तमंचा और कारतूस मिला है। जानकारी पर एसपी ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
बताते हैं कि वांछित अपराधियों के धर पकड़ अभियान के दौरान पुलिस टीम आशू उर्फ अशोक कश्यप पुत्र परमात्मा शरण निवासी मोहल्ला इमली को पकड़ा। उस पर आरोप है कि उसने वर्ष 2008 में मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव मझोला निवासी रिटायर्ड फौजी सुखवीर सिंह से कांट थाना क्षेत्र में लाइसेंसी रिवाल्वर लूट कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह फरार हो गया था। बकौल कोतवाल वह वर्तमान में बरेली जनपद के कस्बा फरीदपुर के मोहल्ला फर्र्कपुर में नाम बदलकर रह रहा था। शुक्रवार को आशू तिलहर किसी से मिलने जा रहा था। अपरान्ह करीब दो बजे पुलिस टीम को भक्सी तिराहे से गुजरता देख वह भागने लगा। संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की गई तब पता चला कि वह इनामी अपराधी आशू है। तलाशी में उससे 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुए। कोतवाल मनोज कुमार ने इसकी जानकारी सीओ मनोज कुमार यादव, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य व कप्तान केबी सिंह को दी। अधिकारियों ने इनामी बदमाश की गिरफ्तारी से खुश होकर पकड़ने वाली पुलिस टीम को न केवल 20 हजार रुपये के इनाम का हकदार बताया बल्कि उत्कृष्ट कार्य के लिए शाबाशी भी दी ।