{"_id":"599432494f1c1b9b5d8b45a1","slug":"101502884425-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर नर्स के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर नर्स के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Wed, 16 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौसरकोठी(शाहजहांपुर)। रिटायर नर्स के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार सुबह रामचंद्र मिशन क्षेत्र में जनता धर्मकांटा के पास पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था।
मूल रूप से बरेली के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी 35 वर्षीय हरिओम उर्फ दुन्नी अपनी मां विमला देवी के साथ थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती में कमलेश के मकान में किराए पर रह रहा था। मंगलवार सुबह उसकी लाश फत्तेपुर चौकी के आगे जनता धर्मकांटा के पास सड़क किनारे पड़ी मिली। सुबह से ही वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां विमला बरेली में नर्स के पद से रिटायर होने के बाद बेटे की गंदी आदतों की वजह से उसे यहां लेकर रहने लगीं थी, ताकि गलत लोगों का साथ छूट जाएगा, लेकिन यहां भी उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। मृतक की पत्नी पूजा और उससे दो बच्चे हैं। बच्चों और पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है।