Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

शहर से देहात तक फैला सूदखोरों का जाल, धमकाना और पीटना आम बात

Sat, 01 Oct 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:12 AM IST
सार

सूदखोरों का जाल शहर से लेकर देहात तक फैला हुआ है।यह लोग आसानी से कर्ज तो दे देते हैं पर इसके लिए भारी भरकम ब्याज वसूलते हैं।सतीश चंद्र और मंशा देवी के जान देने से पहले भी सूदखोरों से त्रस्त होकर कई लोगों के जान देने के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
crime

विस्तार

शाहजहांपुर। सूदखोरों का जाल शहर से लेकर देहात तक फैला हुआ है। यह लोग आसानी से कर्ज तो दे देते हैं पर इसके लिए भारी भरकम ब्याज वसूलते हैं। न देने पर धमकाना और यहां तक कि पीटना इनके लिए आम बात है। इनके जाल में व्यक्ति इस कदर फंस जाता है कि कभी-कभी न चाहते हुए भी मौत को गले लगा लेता है। सतीश चंद्र और मंशा देवी के जान देने से पहले भी सूदखोरों से त्रस्त होकर कई लोगों के जान देने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के रोजा, आनंदपुरम कॉलोनी, कच्चा कटरा, रोजा, जलालनगर, लोधीपुर आदि मोहल्लों में कई सूदखोर अपना काला धंधा चलाते हैं। सूदखोर के गुर्गे लगातार कर्जदार पर दबाव बनाते रहते हैं। कुछ पुलिस वालों की सांठगाठ से सूदखोर आतंक का ऐसा माहौल कर्जदार के सामने तैयार करते हैं कि वह आत्महत्या जैसा भयावह कदम उठा लेता है।
विज्ञापन

सूदखोर कागजी कार्रवाई काफी मजबूती से करते हैं। जरूरत पर आसानी से रुपये मिलने पर जरूरतमंद कागजी कार्रवाई पर ज्यादा गौर नहीं करता। इसी का फायदा वे उठाते हैं। अगर किसी ने एक लाख रुपये एक साल के लिए उधार लिए तो सूदखोर 1.20 लाख रुपये ब्याज जोड़कर शपथ पत्र में 2.20 लाख रुपये उधारी लिखवा लेते हैं। बड़ी रकम लेने वाले का बैंक अकाउंट खुलवाकर ब्लैंक चेक पर साइन कर रखवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासिक वसूली में चूक होने पर कर्जदार को पीटना-धमकाना आम होता है। कई बार मकान का बैनामा अपने नाम करा लेते हैं।
-
आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर । सूदखोरों से परेशान होकर रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा स्थित वसंत विहार कॉलोनी निवासी प्रापर्टी डीलर सतीश कुमार व उनकी पत्नी मंशा देवी के कमरे में फंदे से लटककर जान देने के मामले में सतीश के भाई श्याम नारायण की तहरीर पर पुलिस ने रोजा थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर रेती निवासी रितेश कुमार त्रिवेदी व ग्राम सोहक के अहिबरन पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक रितेश से एक लाख और अहिबरन से सतीश ने डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। उसका रुपया थोड़ा-थोड़ा कर वापस किया। इसके बावजूद यह लोग अधिक रुपये मांग रहे थे।
श्याम नारायण ने पुलिस को बताया कि ब्याज देने के बाद भी सूदखोर मूलधन को वापस करने के लिए धमका रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, सतीश ने अपनी पत्नी मंशा देवी के उपचार के लिए अहिबरन से कर्ज लिया था। पुलिस ने सूदखोरों की तलाश में दबिश दी है। एक सूदखोर की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है मगर पुलिस पुुष्टि नहीं कर रही।
-
पैतृक गांव में हुआ सतीश और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार
रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा स्थित वसंत विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर सतीश चंद्र व उसकी पत्नी मंशा देवी का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह पैतृक गांव लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव सोहक में कर दिया गया। मुखाग्नि भाई योगेंद्र ने दी।
-
सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का होगा मिलान
यहां बता दें दंपती के आत्महत्या के बाद पुलिस सूचना पर जब मौके पर पहुंची थी तो सतीश की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें सूदखोरों के परेशान करने पर तनाव में आकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सतीश चंद्र की जेब से मिले सुसाइड नोट की फोरेसिंक जांच कराई जाएगी। हैंडराइटिंग का मिलान एक्सपर्ट से कराया जाएगा।
-
पहले भी सामने आ चुके हैं आत्महत्या के मामले
सतीश और मंशा देवी से पहले भी कई लोग सूदखोरों के आतंक के चलते जान गवां चुके हैं। सात जून 2022 को शहर के कच्चा कटरा मोहल्ले के रहने वाले दवा व्यापारी अखिलेश गुप्ता ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ फंदे से लटक कर जान दे दी थी। तब पुलिस की सक्रियता देखते हुए लगा था कि शायद सूदखोरी पर लगाम लगे मगर ऐसा नहीं हुआ।
-
मृतक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed