फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

पुवायां थाने से भाग निकला अवैध शराब बेचने का आरोपी

Sun, 31 Oct 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां (शाहजहांपुर)। अवैध शराब बेचने के आरोपी को पुलिस शनिवार को पकड़कर थाने लाई। गाड़ी से उतरने के दौरान आरोपी थाने से भाग निकला। आधे घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को फिर से पकड़ लिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम गांव इमलिया निवासी एक युवक को अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस पकड़कर लाई थी। थाने में वाहन से उतारने के दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। सिपाहियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। आरोपी के थाने से भागने पर कई दरोगा और सिपाही को आरोपी की तलाश में लगाया गया। पुलिस की टीमों ने खुटार, शाहजहांपुर, निगोही, बंडा रोड और कस्बे के अंदर युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद सिपाही प्रवीण कुमार ने आरोपी को पुवायां में ही पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि हो सकता है कि कोई व्यक्ति लघुशंका के लिए चला गया हो। थाने से किसी के भागने की जानकारी नहीं है। इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई बार थाने से भाग चुके हैं आरोपी
शनिवार को थाने से युवक के भागने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लोग थाने से भाग चुके हैं। 13 दिसंबर, 2016 को खुटार के गांव पिपरिया भागवंत का एक युवक मारपीट के मामले में पकड़ा गया था। वह थाने से भाग निकला था। कुछ घंटे बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया था और चालान कर दिया था। एक अप्रैल 2021 को गांव जठियापुर का एक आरोपी भी थाने से भाग गया था। बाद में वह बमुश्किल पुलिस को मिल सका था। पुलिस ने उसे परिवार के लोगों की सुपुर्दगी में देकर चैन की सांस ली थी।
सीओ पुवायां बीएस वीर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। आरोपी किस मामले में लाया गया था और थाने से क्यों भागा, इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed