फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सफाई कर्मचारी को पीटा, साथियों ने थाना घेरा

Tue, 27 Jul 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
crime
सोमवार को सफाई कर्मचारी की पिटाई के विरोध में थाना सदर गेट को घेरे सर्फा कर्मी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सोमवार सुबह थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रंगीन चौपाल में ईदी मांगने को लेकर पिता-बेटों ने सफाईकर्मी के साथ मारपीट कर दी। गुस्साए साथी सफाई कर्मचारी थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी नईम नगर निगम में ठेके पर सफाई कर्मी है। नईम सोमवार की सुबह मोहल्ला रंगीन चौपाल में कूड़ा उठाने गया था। नईम के मुुताबिक उसने वहां रहने वाले महमूद से बकरीद पर बख्शीश मांग ली। इस पर महमूद ने कहा कि कूड़ा उठाते नहीं तो बख्शीश क्यों दें। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद गालीगलौज तक पहुंच गया। आरोप है कि सफाईकर्मी की महमूद और उसके बेटे समेत तीन लोगों ने पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से चले गए।
विज्ञापन

इससे गुस्साए सफाईकर्मी घायल को लेकर थाना सदर बाजार पहुंच गए। पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। घायल की तहरीर पर महमूद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सफाईकर्मी के साथ मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed