फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सेल्समैन हत्याकांड : तीन दिन, तीन टीमें, नतीजा शून्य

Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां (शाहजहांपुर)। तीन दिन पूर्व पंप पर पेट्रोल डलवाने के बाद रुपये मांगने पर सेल्समैन की हत्या किये जाने के बाद पुलिस की तीन टीमें बदमाशों को पकड़ना तो दूर अब तक कोई क्लू तक हासिल नहीं कर सकीं हैं। इससे पंप स्वामी और सेल्समैन के परिजन में रोष है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खुटार थाना क्षेत्र के गांव कढ़ैया निवासी अजय प्रकाश की मंगलवार को गांव मुरादपुर में पंप पर पेट्रोल डलवाने के बाद अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद एसपी एस आनंद और एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने मौका मुआयना करने के बाद पुलिस को जल्द बदमाशों को पकड़कर हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों की ओर से पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। तीन टीमों को तीन दिन बीत जाने के बाद बदमाशों को कोई सुराग तक नहीं लगा सकी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पीलीभीत, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों की पुलिस से भी संपर्क भी साधा गया है इसके बावजूद कोई सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है।
-
घटना की रात बेला गांव में हत्यारों ने पूछा था हाईवे का रास्ता
पुवायां। पेट्रोल पंप के सेल्समैन अजयप्रकाश की हत्या करने वाले तीनों युवक जनपद पीलीभीत या फिर लखीमपुर से खुटार क्षेत्र में आए थे। बदमाशों ने गांव बेला में हाईवे पर जाने का रास्ता पूछा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर के पीलीभीत जाने वाले लोग मैलानी से खुटार और पीलभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र होते हुए असम हाईवे पर निकल जाते हैं। खुटार होकर जाने की अपेक्षा यह रास्ता शार्टकट है। इसी प्रकार पीलीभीत से लखीमपुर के मैलानी, भीरा, पलिया, बेलरायां, तिकुनियां जाने वाले लोग भी शार्टकट वाले रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। 20 जुलाई की सुबह पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की हत्या कर दी गई थी।
पुलिस को यह जानकारी मिली है कि तीन संदिग्ध बाइक सवार गांव बेला में हाईवे का रास्ता पूछ रहे थे। इससे पुलिस यह मान रही है कि हत्यारे बाहर के हो सकते हैं। अगर हत्यारे क्षेत्र के होते तो उनका रास्तों की जानकारी होती। खुटार पुलिस के अनुसार गांव बेला के लोगों से जानकारी कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास चल रहा है।
इधर, पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलावा पास के खीरी और पीलीभीत जनपदों से भी कुछ लोगों को उठाया है। कुल दो दर्जन लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक पुलिस को किसी से कोई क्लू हाथ नहीं लग सका है। इससे पुलिस परेशान है।
-
दिल्ली बॉर्डर गई पुलिस टीम
पेट्रोल पंप सेल्समैन अजय प्रकाश की हत्या के मामले में खुलासा करने में जुटी पुलिस की नजर दिल्ली बॉर्डर पर गाजीपुर गए जनपद लखीमपुर के कुछ लोगों पर है। पुलिस की तीन टीमों के साथ ही एसओजी और सर्विलांस टीम भी घटना के खुलासे में जुटी है।
-
शुक्रवार तक खुलासा नहीं तो यूनियन के लोग करेंगे अधिकारियों से बात
खुटार। सेल्समैन की हत्या के बाद पेट्रोल पंप स्वामी कंवलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस से जल्द हत्यारों को पकड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ होता नहीं दिख रहा है। अगर शुक्रवार तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो पेट्रोल पंप यूनियन के पदाधिकारियों से बात कर अवगत कराया जाएगा और इसके बाद पदाधिकारियों को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।

---
पेट्रोल पंप सेल्समैन की हत्या का खुलासा करने के लिए पांच टीमें लगाई गईं हैं। एक टीम दिल्ली के लिए रवाना की जा चुकी है। पूछताछ में अब तक पेट्रोल के एक हजार रुपये मांगने पर हत्या की बात सामने आ रही है। घटना से पहले बदमाश लोगों से रास्ता भी पूछ रहे थे। इससे लगता है कि बदमाश जिले के बाहर के हैं। टीमें काम कर रही हैं। जल्द सफलता मिलेगी।
-संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed