{"_id":"60f5ca5f8ebc3e7356494599","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4536775114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ठेके में बेचते थे अवैध देसी शराब, हजारों पौव्वे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी ठेके में बेचते थे अवैध देसी शराब, हजारों पौव्वे बरामद
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। सरकारी ठेके से अवैध देसी शराब बेचने के बड़े मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ पुलिस किया है। यहां पंजाबी बाग मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान से दस हजार से ज्यादा अवैध शराब के पौव्वे बरामद किए गए हैं। आरोपी की पत्नी का सरकारी देसी शराब का ठेका भी है जहां शराब खपाई जाती थी। फिलहाल मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और उसके भाई की पुलिस तलाश कर रही है।
सोमवार सुबह थाना तिलहर पुलिस बिरियागंज चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि तिलहर के रहने वाले अनुज कुमार अपने भाई अमित गुप्ता और पत्नी रेखा गुप्ता के साथ मिलकर कुछ अन्य लोगों की मदद से अवैध शराब तैयार करते हैं। शराब पर कूटरचित बार कोड एवं फर्जी रैपर लगाकर उन्हें अपनी पत्नी के नाम से चल रहे शराब के ठेकों पर बेचते हैं।
मुखबिर से पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि अमित गुप्ता की बोलेरो पिकअप गाड़ी से अवैध शराब कहीं से लाई गई है। इस पर फर्जी बारकोड और रैपर लगाकर ठेकों पर बेचा जाएगा। इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम ने आबकारी टीम के साथ अनुज गुप्ता के पंजाबी बाग कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। कॉलोनी के अंदर से दाहिनी ओर मुड़कर करीब बीस कदम चलकर एक निर्माणाधीन मकान पर गए तो वहां पर सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी खड़ी मिली। इसमें दो लोग गत्ते की पेटी उतारकर पास स्थित कमरे मे रख रहे थे। पेटी को उतारते समय एक पेटी से देसी शराब का पौव्वा नीचे गिर गया। पुलिस जैसे ही गाड़ी की ओर बढ़ी, दोनों व्यक्ति वहां से भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो 10565 भरे हुए पौव्वे, पैंकिग करने की सामग्री, बारकोड, मोहर, रैपर, लैपटॉप, एक प्रिन्टर आदि सामान बरामद हुआ। बरामद शराब की कीमत 10-12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को मकान में रखे 8,58,570 रुपये भी मिले हैं। एसपी एस आनंद ने बताया कि जब्त की गई बोलेरो गाड़ी पर अलीगढ़ का नंबर है। अलीगढ़ कनेक्शन की जांच कराई जा रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि अलीगढ़ से शराब लाकर यहां बेची जा रही हो। बार कोड को स्कैन करने पर डिस्टलरी बरेली की दिखाई जा रही है।
एसपी एस आनंद ने बताया कि रेखा गुप्ता के नाम से सरकारी शराब का ठेका चौक कोतवाली अंतर्गत अजीजगंज में है। तिलहर थाने में अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता, रेखा गुप्ता के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। आबकारी अधिकारी प्रदीप दुबे ने बताया कि अजीजगंज में रेखा गुप्ता के नाम से शराब का एक ठेका है। भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद होने के बाद जांच शुरू कर दी है। ठेके का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।