फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 13 Apr 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime
बंडा। लापता ग्रामीण का शव खेत पर नरई के बीच पड़ा मिला। परिजन हत्या करने के बाद शव खेत पर फेंकने और तेजाब से जलाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम इंदलपुर निवासी मोनू ने बताया कि दस अप्रैल को मोनू के पिता बाबूराम ने अपने खेत पर कंबाइन से गेहूं कटवाए थे। मोनू खेत से गेहूं भरकर घर लौट गया, लेकिन उसके पिता बाबूराम कुछ देर आने की कहकर खेत पर ही रुक गए थे। इंतजार करने के बाद मोनू दोबारा खेत पर तो उसके पिता बाबूराम नहीं मिले। उनके जूते, कमंडल आदि खेत पर पड़ा था। रविवार को उसने पिता के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। सोमवार सुबह छह बजे वह अपने पिता को तलाश करते हुए नदी की तरफ जा रहा था। तभी जिला परिषद के सरकारी फार्म वाले खेत में नरई के बीच उसके पिता बाबूराम (54) का शव पड़ा मिला। उनकी दोनों आंखों पर चोटों के निशान थे। शव को तेजाब से जलाया गया था। मोनू का आरोप है कि उसके पिता की हत्या दूसरी जगह की गई होगी। हत्या करने के बाद शव खेत पर डाला गया होगा।

मोनू का आरोप है उसके मौसेरे भाई अंकुश की हत्या करने के बाद आरोपी राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने शनिवार को घर आकर पिता को धमकी दी थी कि यदि राजीनामा नहीं हुआ तो तुम्हारी खैर नहीं। उसके पिता की हत्या अंकुश की हत्या करने वाले ने ही की है। बाबूराम की मौत पर घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र रिंकू, उमेश, मोनू और पुत्री प्रीति, पुत्रवधू सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बाबूराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोनू की ओर से तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार, थाना प्रभारी बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed