फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

स्वामी यति नरसिंहानंद को धमकियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 13 Apr 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। डासना स्थित श्री शिव शक्ति धाम के महंत स्वामी यति नरसिंहानंद को मिल रही धमकियों के विरोध में सोमवार को शक्ति दल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर मेें प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश बाबू को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत हिंदू ने कहा है कि स्वामी यति नरसिंहानंद लव जेहाद, मुस्लिम कट्टरपंथ और आतंकवाद का समय-समय पर विरोध करते रहे हैं। इस कारण उन पर पहले भी इस तरह के कई बार हमले किए जा चुके हैं। मुस्लिम बहुल आबादी वाले डासना कस्बे में रह रहे स्वामी यति नरसिंहानंद को जान से मारने की धमकियां दिया जाना चिंता की बात है। कट्टरपंथ और आतंक के समर्थक इससे पहले हिंदू नेता कमलेश तिवारी की हत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि स्वामी को धमकाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने, डासना मंदिर की सुरक्षा दिए जाने आदि मांग की गई है। इस मौके पर अवधेश दीक्षित, आशीष हिंदू, शिवनंदन सागर, सुशील सिंह, मुकेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सक्सेना और बजरंग दल के मुनिराज सिंह, सुरेश चंद्र सक्सेना, मनमोहन त्रिपाठी आदि ने स्वामी यति नरसिंहानंद पर हमले को भड़काने वाले बयान देने में लिप्त विभिन्न पार्टियों के नेताओं को चिह्नित कर उन पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed