{"_id":"604e53fa8ebc3ee63a17ab19","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4405902119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता के हर अंग को चाकू से गोदा, तड़पाकर मारा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता के हर अंग को चाकू से गोदा, तड़पाकर मारा था
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। शुक्रवार की शाम कलान थाना क्षेत्र के चरनोख की रहने वाली गीता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को पैनल के माध्यम से गीता का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि उसके शरीर के हर अंग पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस ने हत्या आरोपी चचिया ससुर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
शुक्रवार की शाम थाना कलान क्षेत्र के ग्राम चरनोख निवासी राम खिलाड़ी की 30 वर्षीय पत्नी गीता की 35 सौ रुपये के लेनेदेन को लेकर चचिया ससुर नंदराम और उसके साथी जबर सिंह ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद बाजार से लौटे पति को गीता का शव मिला। उसके बाद ग्रामीणों ने गीता के मायके वालों को सूचना दी थी। मायके पक्ष के लोग भी गीता के घर पहुंच गए थे। दोनों ही पक्षों ने पूरी रात पुलिस को सूचना नहीं दी। शनिवार की सुबह गीता के भाई की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन ने बताया था कि गीता ने 35 सौ रुपये अपने चचिया ससुर नंदराम को उधार दिए थे। शुक्रवार की शाम नंदराम गीता के घर पहुंचा था। गीता ने रुपये मांगे तो दोनों विवाद हो गया था। उसके बाद चचिया ससुर नंदराम ने अपने साथी जबर सिंह के साथ मिलकर गीता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
महिला की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। - संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण