फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

पति के साथ बाइक से जा रहीं महिलाओं के गले से उड़ाईं चेन

Sun, 14 Mar 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम अलग-अलग जगहों पर दो बाइक सवार दंपतियों से छिनैती की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर के थाना पसगवां क्षेत्र के ग्राम उचौलिया निवासी रवि प्रकाश गुप्ता अपनी पत्नी संध्या गुप्ता के साथ बाइक से शाहजहांपुर से वापस अपने घर जा रहे थे। दंपती जैसे ही बनतारा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। तभी पीछे से मोटरसाइकिल से आया एक युवक संध्या गुप्ता के गले में पड़ी सोने की चेन को छीनकर भाग गया। बाद में पीड़ित दंपती राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुर्री पुलिस चौकी पहुंचे । जहां पुलिस को छिनैती की घटना की जानकारी दी।
इसी क्रम में जनपद हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के ग्राम हरियरपुर निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी बेबी के साथ शाहजहांपुर में खरीदारी करने आए थे। बाजार से खरीदारी करने के बाद दंपती बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकभिटारा गांव के पास पहुंचे। इसी बीच पीछे से बाइक पर युवक आया और तेजी से बेबी के गले में पड़ा मंगलसूत्र और सोने की चेन छीनकर तेज रफ्तार के साथ भाग गया। पीड़ित दंपती भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुर्री पुलिस चौकी पर शिकायत लेकर पहुचे। आनन-फानन रोजा थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ चौकी पहुंचे और दोनों पीड़ित दंपतियों से घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

दो दिन बाद भी तिलहर पुलिस के हाथ खाली
छिनैती की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 12 मार्च को तिलहर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर संत कुमार पेट्रोल पंप के पास सरोज मिश्रा नाम की महिला का मोटरसाइकिल सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया था। सरोज मिश्रा होली की खरीदारी करने के लाए बाजार जा रहीं थी। पर्स में 15 हजार रुपये, मोबाइल और साड़ी रखी थी। दो दिन बीत जाने के बाद भी तिलहर पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिनैती की घटनाओं की जानकारी मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। - दिनेश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed