फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

नवदंपती की गाड़ी का बाइक सवारों ने किया पीछा, रहे दहशत में

Fri, 19 Feb 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। बाइक सवार युवकों के पीछा करने पर वैन सवार दंपती परेशान रहे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। बाद में होमगार्ड के पहुंचने पर बाइक सवार युवक भाग गए।
विज्ञापन

मदनापुर के एक नव दंपती वैन से बंडा जा रहे थे। सिंधौली से निकलते ही बाइक सवार दो युवकों ने उनकी वैन का पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक सवार युवकों ने कई बार वैन के बराबर में आकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कीं। इससे दंपती डर गए। विवाहिता ने सारे जेवर आदि उतार कर बैग में रख लिए और युवक ने वैन को तेज गति से भगाया। पुवायां के राजीव चौक पर वैन रुकी तो बाइक सवार युवक भी रुक गए। इस दौरान इनका दंपती से विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

इस बीच राजीव चौक पर तैनात होमगार्ड मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार मौके से भाग निकले। इसके बाद दंपती वैन सहित कोतवाली पहुंचे। पुलिस को वाकया बताते समय भी दंपती काफी डरे हुए थे। उनका कहना था कि करीब 10 किमी बाइक सवार युवकों ने पीछा किया। पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश कराई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। काफी देर बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर बंडा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती पीछा करने का गलत आरोप लगा रहे थे। रास्ते में साइड आदि को लेकर कोई विवाद हो गया था। दंपती को समझाकर घर भेज दिया गया है। इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। - कुंवर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां

छेड़छाड़ की शिकायत पर धमकाया
निगोही। महिला ने गांव में रहने वाले एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराने की बात कहकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पुलिस को दी तहरीर में निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बुधवार को वह घर पर अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक युवक तमंचा लेकर घर में घुस आया। और अश्लील हरकत करने लगा। तभी देवरानी वहां पहुंच गई। इस पर युवक भाग गया। महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। बृहस्पतिवार को आरोपी युवक ने शिकायत करने पर महिला को धमकाया। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed