{"_id":"6005d72a8ebc3e30c907c588","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly43424510","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आस्ट्रेलियन लीग में सट्टा लगा रहे पांच सटोरिये गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आस्ट्रेलियन लीग में सट्टा लगा रहे पांच सटोरिये गिरफ्तार
Tue, 19 Jan 2021 03:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर में बैठकर आस्ट्रेलियन क्रिकेट लीग में सट्टा लगवा रहे पांच सटोरियों को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पकड़ा है। पुलिस को इनके पास मिले रिकार्ड से पता चल रहा है कि पिछले 10 दिनों से ये सट्टेबाज सट्टा लगवा रहे थे। रविवार दोपहर करीब चार बजे एसओजी प्रभारी रोहित कुमार को मुखबिर से सट्टेबाजी की सूचना मिली। एसओजी ने चौक कोतवाली के मोहल्ला बिजलीपुरा में पवन कुमार के गैराज/टेंट गोदाम में छापा मारा।
विज्ञापन
यहां पर आस्ट्रेलियन क्रिकेट लीग ‘बिग बैश’ के मैच में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 61,050 रुपये नकद, आठ मोबाइल, सट्टा पर्ची, रजिस्टर आदि सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी नितिन गुप्ता और ऋषि कुमार निवासी बाबूजई, पारुल राठौर, सोनू, अशोक निवासी बिजलीपुरा हैं। आरोपियों ने बताया कि आईपीएल की तरह ही वर्तमान में आस्ट्रेलिया में क्रिकेट लीग बिग बैश के मैच चल रहे हैं। इस पर हम लोगों को सट्टा खिलाते हैं।
विज्ञापन
मैचों पर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन रहकर सट्टे का भाव पता चलता रहता है। सट्टा लगाने वाले व्यक्ति मोबाइल से उन लोगों से भाव पूछकर बेट (दांव) लगाते हैं। जीतने और हारने पर सीधे बैंक अकाउंट में ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कर देते हैं। कुछ लोग नकद भी लेन-देन करते हैं। रविवार को मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनीगेट्स के बीच दोपहर से मैच चल रहा था। इसमें बड़ा सट्टा लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
तभी पुलिस ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक सट्टेेबाजों के पास से मिले रिकार्ड के अनुसार ये सट्टेबाज आठ जनवरी से सट्टा खिलवा रहे थे। पहले ये सट्टेबाज जिले के बाहर रहकर सट्टा खिलवाते थे। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान मिले सबूतों के आधार पर सट्टेबाजी में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
व्यवसाय बनी सट्टेबाजी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई लोगों सट्टेबाजी को व्यवसाय बना लिया है। क्रिकेट के अलावा फुटबॉल लीग में भी दांव लगाए जा रहे हैं। अमूमन ऐसा माना जाता रहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच या इंडियन प्रीमियर लीग में ही सट्टेबाजी चलती है लेकिन सट्टेबाज अब विदेशी लीग में भी हाथ आजमा रहे हैं। काउंटी क्रिकेट में भी दांव लगवाया जा रहा है। काउंटी क्रिकेट के अपरिचित खिलाड़ियों की क्षमताओं को भी ये सट्टेबाज बखूबी जानते हैं और उन पर दांव लगवाते हैं। संवाद