फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

कार में युवक-युवती के पकड़े जाने पर सदर कोतवाली में हंगामा

Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान पर खड़ी कार में पकड़े गए युवक-युवती के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोगों ने सोमवार रात सदर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। भीड़ के चले जाने पर पुलिस ने युवक और युवती को परिजन के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि कार में मौजूद युवक और युवती आपस में संबंधी हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ओसीएफ रामलीला मैदान पर सोमवार देर शाम अंधेरे में एक कार खड़ी थी। कार में दो युवक और एक युवती मौजूद थे। आसपास मौजूद लोगों ने देखने के बाद सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कार समेत थाने ले गई। पूछताछ के दौरान पहले युवक व युवती आपस में भाई-बहन बता रहे थे। पुलिस ने सख्ती की तो युवती एक युवक को अपना मंगेतर बताने लगी। पुलिस की सूचना पर तीनों के घरवाले थाने जा पहुंचे। पुलिस ने युवती को घर भेज दिया।
विज्ञापन

इसका पता लगने पर दर्जनों लोग इकट्ठे होकर थाने जा पहुंचे और युवकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे। इसको लेकर उनकी पुलिस से तीखी झड़पें भी हुईं। उनका कहना था कि दोनों युवक-युवती कार में बैठकर शराब पी रहे थे। भाई-बहन होते तो ऐसा कृत्य नहीं करते। दूसरे भाई-बहन घर में बात करेंगे या मैदान पर अंधेरे में कार के अंदर बैठकर। इस तरह काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह भीड़ को शांत किया और बातचीत के बाद लौटा दिया। भीड़ के चले जाने पर पुलिस ने युवकों के आधार कार्ड चेक करने के बाद लिखा पढ़ी करके परिवार वालों की सुपुर्दगी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि किसी ने ओसीएफ रामलीला मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस सभी को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि युवक-युवती आपस में संबंधी हैं। लिखा पढ़ी के बाद उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed