{"_id":"5e989f608ebc3e78af5db3fc","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4028912164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में भारी मात्रा में पान मसाला बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में भारी मात्रा में पान मसाला बरामद
विज्ञापन
खुटार में पान मसाला चेक करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पुलिस
- फोटो : POWAYAN
खुटार। बिस्कुट के बीच छिपाकर पान मसाला की तस्करी किए जाने की तैयारी के बीच लोगों की सूचना पर पुलिस ने पान मसाला बरामद कर लिया। गोदाम को सील कर दिया गया है और पान मसाला से लदे मैजिक को सीज कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने व्यापारी और मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार रात किराना व्यापारी सुजीत गुप्ता उर्फ छोटे भइया के घर के आगे बनी दुकान से लोडर मैजिक में बिस्कुट के बीच छिपाकर पान मसाला के पैकेट लोड किए जा रहे थे। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एसओ जयशंकर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ताले खुलवाकर गोदामों को चेक किया। वहां बड़ी तादात में गुटखा के पैकेट देखकर गोदाम को सील कर दिया। साथ ही जनपद लखीमपुर खीरी में थाना गोला के गांव अलीगंज निवासी मैजिक चालक रामसेन उर्फ राजू को मैजिक समेत हिरासत में लिया। वाहन को भी सीज कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एसओ जयशंकर सिंह और खाद्य निरीक्षक जयपाल सिंह किराना व्यापारी सुजीत गुप्ता के घर पहुंचे। इसके बाद घर के अंदर बने गोदाम में तलाशी लेकर बरामद हुए पान मसाला के 290 पैकेट सील कर दिए गए। इसके अलावा यहां मिले एक्सपायरी डेट के 25 पैकेट भी सील किए गए हैं।
प्रतिबंध के बाद भी कालाबाजारी
पान मसाला की बिक्री पर रोक के बाद पान मसाला से जुड़े कुछ कारोबारियों ने कालाबाजारी शुरू कर दी है। गोदाम में पहले से रखे पान मसाला को ज्यादा रेट पर बेचा जा रहा है। इसके लिए बिस्कुट की आड़ में पान मसाला मंगवाकर सरकार के आदेश की धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं। लोगों का कहना है कि आमतौर पर 165 रुपये में बिकने वाला पान मसाला का पैकेट चार सौ रुपये में बेचा जा रहा है। फुटकर दुकानदार भी इसी अनुपात में पान मसाले को ज्यादा रेट पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
कमला पसंद पान मसाला के 290 पैकेट बरामद हुए, जिनको सील कर दिया गया है। 25 पैकेट एक्सपायरी डेट के भी मिले हैं, उन्हें भी सील किया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जयपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुवायां