फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

अल्लागंज में सशस्त्र बदमराशों का किराना व्यापारी के घर धाबा

Sat, 11 Jan 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime
अल्हागंज। सशस्त्र बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात एक किराना व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की। शोर होने पर व्यापारी पर तमंचे से फायर किया, लेकिन मिस होने से वह बच गया। लोगों को इकट्ठा होते देख बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

अल्लागंज के मोहल्ला बगिया निवासी किराना व्यापारी राम कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे उनके घर का बदमाशों ने खटखटाते हुए आवाज दी। रामकुमार को लगा के उनके मित्र आए होंगे, जिससे उन्होंने जीने का दरवाजा खोल दिया। तभी एक बदमाश ने रामकुमार का मुंह दबा लिया और तमंचा तानकर खींचते हुए ऊपर ले जाने लगा। इसी बीच जागे परिवार के अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। 112 नंबर पर कॉल कर दी। तभी रामकुमार के भाई और भतीजे असलाह लेकर मौके की तरफ दौड़े। शोर सुनकर एक बदमाश ने तमंचे से रामकुमार को निशाना बनाकर फायर किया, जो मिस हो गया। तभी बदमाश दरवाजा बंद करके भाग गए। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। बदमाशों की सक्रियता से लोगों में दहशत है। एसओ सुधाकर पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed