{"_id":"5dbacf928ebc3e0142329343","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3821683128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की विवाहिता को ले आया खुटार का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की विवाहिता को ले आया खुटार का युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। लखनऊ में एक कारखाने में काम करने के दौरान एक युवक वहां से विवाहिता को खुटार ले आया। थाने में पांच घंटे तक पंचायत चलने के बाद भी युवती पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो उसका पति मोबाइल, जेवर आदि लेकर वापस लौट गया।
जनपद उन्नाव के थाना सोहरामऊ के गांव भटपुरा का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में किराए पर रहता है। युवक और उसकी पत्नी अलग-अलग कारखाने में काम करने जाते थे। खुटार का भी एक युवक लखनऊ जाकर उस कारखाने में काम करने लगा जिसमें उन्नाव के युवक की पत्नी काम करती थी। विवाहिता और युवक के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पांच दिन पूर्व खुटार का युवक विवाहिता को घर ले आया। उधर पति काम करने के बाद घर पहुंचा तो पत्नी गायब मिली। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पत्नी को खुटार का युवक अपने साथ ले गया है।
विवाहिता का पति बृहस्पतिवार को खुटार आया और पत्नी से घर चलने को कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया और युवक के साथ ही रहने की बात कहने लगी। पति ने यूपी-100 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस प्रेमी युगल और विवाहिता के पति को थाने ले आई। थाने में कई घंटे तक चली पंचायत के बाद भी विवाहिता अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। परेशान होकर पति विवाहिता से मोबाइल, जेवर आदि लेकर वापस लौट गया। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।