{"_id":"5db88c418ebc3e01451c36a5","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3820266162","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने सरेआम युवक को गोली मारी, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने सरेआम युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज। रंजिश के चलते गांव ब्रह्म गोटिया में सरेआम एक युवक को उसके घर के समाने गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
अल्हागंज थाना क्षेत्र के ब्रह्म गोटिया निवासी जितेंद्र (32) पुत्र नन्हेंलाल का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे जितेंद्र अपने घर के सामने खड़ा था। तभी उसे विरोधी पक्ष के तीन लोगों ने घेर लिया और तमंचे से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल हुआ जितेंद्र जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग पहुंचे इससे पहले हमलावर भाग गए। घायल जितेंद्र को फौरन वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जितेंद्र के बयान दर्ज किए। उसने हमला करने वाले तीनों लोगों के नाम बता दिए। जितेंद्र की हालत देखकर फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया वहां से परिजन उसे कानपुर ले गए। जहां ऑपरेशन के बाद उसके पेट से गोली निकाल दी गई है। एसओ दिलीप कुमार यादव ने बताया कि उन्हें वारदात की जानकारी मिली थी। लेकिन घायल पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पूछताछ के लिए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।