{"_id":"5db88bda8ebc3e93be635d3b","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly382025544","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी हुए रुपये जलालाबाद में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी हुए रुपये जलालाबाद में बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। सोमवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक चोरी के आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से दो लाख दस हजार रुपये नकद और चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि सोमवार रात वह मीरानपुर कटरा-फर्रुखाबाद रोड से होकर गुजर रहे थे। तभी गंगा मंदिर के पास युवक खड़ा था, जो पुलिस की गाड़ी देखकर छिपने लगा। शक होने पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास दो लाख दस हजार रुपये नकद और एक चाकू मिला। कोतवाली में पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम योगेश निवासी कलान थाना क्षेत्र के गांव साथरी का बताया। चार दिन पहले उसने आनंद विहार दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक बैग चोरी किया था। उस बैग में ढाई लाख रुपये निकले थे, जिसके बाद वह घर चला आया और उसने 40 हजार रुपये खर्च हो गए। वह बरेली जाने के लिए वाहन की तलाश में था। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बैग चोरी होने के मामले में दिल्ली में कोई रिपोर्ट दर्ज है या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है।