{"_id":"5d860f5a8ebc3e0157421f3f","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly377041013","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप के प्रखंड मंत्री पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप के प्रखंड मंत्री पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। विहिप के प्रखंड मंत्री पर जानलेवा हमले के मामले में एक नामजद सहित दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का शाहजहांपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विश्व हिंदू परिषद के खुटार के प्रखंड मंत्री और खुटार के मोहल्ला पटवा कोट वार्ड निवासी संतोष वाजपेयी ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को वह अपने एक साथी के साथ बाइक से शाहजहांपुर गए थे। रात लगभग आठ बजे वह बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। पुवायां से खुटार मार्ग पर भैंसी नदी के पुल के पास ब्रेकर पर उन्होंने बाइक धीमी की तो पीछे से बाइक पर आए दो लोगों ने उन पर हॉकी से हमला कर दिया। वह बाइक छोड़कर शोर मचाते हुए भागे तो कुछ लोगों के आने पर हमलावर मौके से भाग निकले।
जानलेवा हमले में संतोष को गंभीर चोटें आई हैं। सिर पर हेलमेट होने के कारण हॉकी के कई बार हेलमेट पर ही लग जाने से उनकी जान बच गई। सूचना पाकर परिवार के लोग और पुवायां के उनके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और संतोष को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संतोष की तहरीर पर खुटार के गांव भटनौसा निवासी रवि त्रिवेदी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।