फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

अब सहेलियों से स्वामी और छात्रा के संबंधों पर तहकीकात

Thu, 19 Sep 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एसआईटी ने बुधवार को पीड़ित छात्रा की दो सहेलियों को बुलाया कॉलेज की गतिविधियों पर गहनता से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार उससे छात्रा के रहन सहन और व्यवहार के बाबत भी सवाल किए गए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एसएस लॉ कॉलेज की दो छात्राएं पुलिस लाइन स्थित एसआईटी के कैंप कार्यालय में पहुंची और एसआईटी के अफसरों के समक्ष बयान दर्ज कराए। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने यह भी जाना कि रात के समय पीड़िता कहां रुकती थी और दिन में उसकी क्या गतिविधियां रहती थी। हॉस्टल में उससे मिलने कौन-कौन जाता था। इतना ही नहीं स्वामी के संबंध में भी कुछ सवाल किए। जिसका छात्राओं ने बखूबी जवाब दिया। करीब सवा दो बजे वह कैंप आफिस से निकलीं। इन छात्राओं ने काफी कुरेदने पर बताया कि जो सवाल किए गए थे उसका जवाब उन्होंने दे दिया। वह इस संबंध में कुछ भी नहीं बता सकतीं। इसके बाद वह वहां से चली गई। शाम करीब पांच बजे एक बार फिर एसएस कॉलेज के प्राचार्य अवनीश मिश्रा को पुलिस लाइन में एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया। जहां उनसे देर शाम तक पूछताछ होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed