फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण से नकदी और मोबाइल लूटा

Tue, 06 Aug 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime
जलालाबाद। कोतवाली क्षेत्र के खंडहर रोड पर सोमवार दोपहर गांव जा रहे ग्रामीण से बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर सीओ ब्रह्मपाल सिंह व कोतवाल रवि कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हवा मड़ैया निवासी मुलायम ने सोमवार दोपहर बरेली रोड स्थित एक दुकान पर साढ़े अड़तीस हजार रुपये का मेंथा का तेल बेंचा। इसके बाद वह अपने भाई बलवीर के साथ बाइक पर बैठकर गांव को चल दिया। दोपहर करीब ढाई बजे जब उनकी बाइक खंडहर रोड पर गांव गुरैया से कुछ पहले झौहना को जाने वाली रोड के पास पहुंची उसी दौरान जलालाबाद की ओर से आई दो बाइक सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर अपनी बाइकें लगाकर मुलायम को रोक लिया। बकौल मुलायम दो बाइकों पर सवार पांच लोग मुंह पर ढाटा बांधे थे। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उसकी कोख पर लगा दिया और रुपये निकालने को कहा जब उसने विरोध किया तभी बदमाशों ने गोली मार देने की धमकी देकर उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये व उसका मोबाइल लूट लिया और जाते समय बदमाश उसकी बाइक की चाबी भी निकाल ले गए। मुलायम ने बताया कि साढ़े अड़तीस हजार के अलावा शेष रुपये वह घर से लेकर चला था।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे मुलायम की जानकारी पर सीओ व कोतवाल मौके पर पहुँचे और जांच पड़ताल में घटना सही पाई गई। सीओ ब्रह्मपाल ने बताया कि ग्रामीण द्वारा 50 हजार रुपये लूटने की घटना बताई गई है। फिलहाल अभी पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले हुई लूट का भी नहीं हो सका खुलासा
जलालाबाद। एक अगस्त को कटरा फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रहने वाले प्रधानाचार्य महेश सैनी के घर रात दो बजे घुसे हथियारबंद चार बदमाशों ने प्रधानाचार्य व उसकी पत्नी को मारपीट कर उनके हाथ पैर बांध दिए और सवा लाख की नकदी, करीब डेढ़ लाख के जेवरात और उसकी दुकान से छह एलईडी टीवी लूटकर फरार हो गए। पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इसी बीच सोमवार को दूसरी घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed