फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

आई थी घरवाली बनकर, समेट ले गई घर का जेवर

Fri, 26 Jul 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर (शाहजहांपुर)। धनेली गांव का कन्हैयालाल चार दिन पहले गोरखपुर से जिस लड़की को ब्याहकर घरवाली बनाकर लाया था, वह परिवार के लोगों को नशीली चाय पिलाने के बाद रात के अंधेरे में घर का जेवर समेटकर चली गई। सुबह होश में आने पर जानकारी हुई। परिवार के कुछ लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां होश में आने पर उन सभी लोगों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गांव धनेला निवासी 30 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र सालिगराम ने बताया कि गांव सरेली निवासी उसके रिश्ते के बहनोई धर्मपाल ने उसका विवाह चार दिन पहले गोरखपुर क्षेत्र की एक लड़की पूजा से कराया था। घर पर उसकी बहन-बहनोई व अन्य रिश्तेदार विवाह के बाद की रश्में निभा रहे थे। परिवार में खुशी का माहौल था। बुधवार की शाम पूजा का भाई भी गोरखपुर से आ गया। शाम लगभग सात बजे पनीर की सब्जी बनाकर खाने के बाद सभी लोग बैठे थे। इसी दौरान पूजा ने चाय बनाने की जिद की। खाना खाने के बाद चाय पीने को लेकर सभी ने मना भी किया, लेकिन वह बोली कि मेरा मन चाय पीने का हो रहा है, आप सब लोग भी चाय मेरे साथ पी लीजिए। बहू पूजा की बात को घर वाले मना नहीं कर सके। रात आठ बजे पूजा ने घर के सभी सदस्यों (महिला, पुरुष व बच्चों) को चाय पिलाई। चाय पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए। रात भर सभी लोग नशे में सोते रहे। इसी बीच पूजा अपने भाई के साथ डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर लेकर चली गई। सुबह लगभग 11:30 बजे कन्हैयालाल के बड़े भाई रामकिशोर को जब कुछ होश आया, तब उन्होंने सभी को धीरे-धीरे हिलाया-डुलाया। कुछ लोग होश में आ गए। तब देखा कि पूजा और उसका भाई घर से गायब है और शादी का जेवरात व कुछ घरेलू कीमती सामान भी नहीं है। तब अहसास हुआ कि पूजा जेवर व कीमती सामान लेकर कहीं चली गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीके मौर्य पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर सभी को तिलहर सीएचसी लाए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है दवाइयां देकर सभी को घर भेज दिया गया है। पुलिस ने चाय बनाने वाले बर्तनों को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मंगल सिंह रावत भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी की। पीड़ित ने बताया कि पूजा करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर व कुछ और कीमती सामान भी ले गई है।
विज्ञापन

नशे के शिकार हुए लोगों में कन्हैयालाल, 70 वर्षीय मां ज्ञान देवी, बड़ा भाई रामकिशोर, 40 वर्षीय भाभी देवश्री, जलालाबाद निवासी बहनोई मोरपाल, 35 वर्षीय बहन पुष्पा, 17 वर्षीय ज्योति, 14 वर्षीय कामिनी, भाभी देवश्री के बच्चे आठ वर्षीय सौरभ, छह वर्षीय अंकित, चार वर्षीय शिवानी, तीन वर्षीय सोनाली, बहन पुष्पा के बच्चे 10 वर्षीय मोहित, छह वर्षीय रोहित, तीन वर्षीय अमित, चार वर्षीय सुमित शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी कराने वाला रिश्ते का बहनोई गांव से फरार
कन्हैयालाल के रिश्ते का बहनोई गांव सरेली निवासी रिश्तेदार घटना के बाद से गांव से फरार है। होश में आने के बाद कन्हैया का बड़ा भाई रामकिशोर व बहनोई मोरपाल दोनों रिश्तेदार की तलाश में गांव सरेली गए थे, लेकिन उनके जाने से पहले ही वह गांव से फरार हो गया। कन्हैया का आरोप है कि रिश्तेदार ने उससे 40 हजार रुपये लेने के बाद पूजा के साथ उसकी शादी कराई। इस मामले में रिश्तेदार की सीधी सांठगांठ है।

एक महिला गांव धनेली में एक परिवार के आठ लोगों को नशीली चाय पिलाने के बाद कुछ माल जेवर लेकर चली गई। जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों को बेहोशी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी की हालत ठीक है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लिखित शिकायत मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मंगल सिंह रावत, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed