फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime in shahjahanpur

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Fri, 12 Jul 2019 07:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
crime in shahjahanpur
थाना कांट क्षेत्र के गांव सरथौली निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी 45 वर्षीय गीता देवी की बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृत के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बंदरिया निवासी रामवीर ने बताया कि उसकी बहन गीता की शादी करीब 15 वर्ष पहले सरथौली निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। धर्मेंद्र से उसकी बहन को चार बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा विवेक (13), जितेंद्र (5), बेटी नंदनी(7) और सबसे छोटा बेटा लटूरी ढाई साल का है। आरोप लगाया कि बहनोई धर्मेंद्र के किसी और महिला से संपर्क है। वह उससे शादी करना चाहता है। बहन को इस बात की जानकारी हो गई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया, इसलिए बहनोई ने बहन गीता को आए दिन पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को भी बहन के साथ मारपीट की गई। उसे शाम करीब सात बजे बहनोई धर्मेंद्र ने ही मोबाइल पर कॉल करके बताया कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई देख जाओ। वह सरथौली आया तो बहन मृत अवस्था में पड़ी थी। शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे। उसने बहन की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए कांट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed