फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime,corona,lockdown

लॉकडाउन में निर्माण कार्य कराने पर डॉक्टर समेत सात पर रिपोर्ट

Fri, 17 Apr 2020 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime,corona,lockdown
शाहजहांपुर। लॉकडाउन में मकान का निर्माण करा रहे एक डॉक्टर समेत तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी डॉ. मोहम्मद इकरार फारुखी लॉक डाउन होने के बावजूद अपने मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। सूचना पर पुलिस चौकी कैंट में तैनात दरोगा नेपाल सिंह मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार किरन पाल सिंह ने बताया कि मामले में दरोगा नेपाल सिंह की ओर से डॉक्टर मोहम्मद इकरार फारुखी, उनके भाई इसरार निवासी मोहल्ला दिलाजाक थाना सदर बाजार, राजवीर निवासी गांव घुसगवां और चार अज्ञात मजदूरों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 271 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली मोड़ पर होटल निर्माण का मामला ठंडे बस्ते में डाला
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ के पास करीब दस दिन पहले एक होटल का निर्माण कार्य चल रहा था। लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस काम बंद कराकर दस मजदूरों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन मामला शहर के एक रसूखदार से जुड़ा होने पर पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। सीओ सिटी प्रवीन कुमार ने बताया कि चौक कोतवाली पुलिस ने घटनाक्रम की रिपोर्ट बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी है। आगे की कार्रवाई उनके स्तर से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed