{"_id":"669d7ea3f24076a23d07fea7","slug":"crime-branch-visited-the-crime-scene-and-questioned-the-villagers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-123248-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल को देखा, ग्रामीणों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल को देखा, ग्रामीणों से पूछताछ
विज्ञापन
तिलहर के गांव पिथनापुर घटनास्थल का मुआयना करते क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह। स्रोत :
तिलहर (शाहजहांपुर)। 32 मुकदमों में नामजद एक लाख के इनामी बदमाश शाहनूर उर्फ शानू को बरेली की एसटीएफ टीम ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। मामले की जांच कर रही शाहजहांपुर की क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों से बातचीत की।
संभल जिले के थाना हयातनगर के मोहल्ला भूड़ा सरायतरीन निवासी शाहनूर उर्फ शानू की बुधवार की रात बरेली एसटीएफ की टीम से मुठभेड़ हो गई थी। घायल होने के बाद बदमाश को सीएचसी लाया गया। यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर करने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
मामले में सीओ अब्दुल कादिर की ओर से तिलहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। रविवार को क्राइम टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ तिलहर के गांव पिथनापुर स्थित नहर की पुलिया के पास घटनास्थल को देखा। उन्होंने आसपास खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह के अनुसार, ग्रामीणों ने रात में फायरिंग होने के साथ घटना होने की पुष्टि की। ग्रामीणों ने बताया कि रात में फायरिंग के बाद सुबह जब मौके पर पहुंचे, तब उन्हें पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश के मारे जाने की सूचना मिली। घटना के वादी एसटीएफ के सीओ के बयान भी दर्ज किए गए। एसटीएफ के एसआई राशिद अली, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश भी साथ रहे।