{"_id":"67c0b7fe87c83a82b60e4feb","slug":"cousin-brother-attacked-woman-along-with-two-teenage-friends-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138555-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: माैसेरे भाई ने महिला पर दो किशोर दोस्तों के साथ किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: माैसेरे भाई ने महिला पर दो किशोर दोस्तों के साथ किया था हमला
Fri, 28 Feb 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा की लोक बिहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो दिलीप श्रीवास्तव की बेटी चैतन्या के गले पर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया गया था। उसके माैसेरे भाई ने अपने दो किशोर दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है। वहीं, चैतन्या का इलाज बरेली में चल रहा है।
इस मामले में चैतन्या के भाई शोभित श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने उसके मौसेरे भाई सरायकाइयां निवासी प्रथम श्रीवास्तव पर रिपोर्ट दर्ज की थी। रोजा इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम की पिछले साल जून में शादी हुई थी। उसके ऊपर आठ लाख रुपये कर्ज हो गया था। चार लाख रुपये का ऋण बैंक से लिया था। तीन लाख रुपये अपने परिचित से चार प्रतिशत ब्याज पर लिए थे।
विज्ञापन
परिचित रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था, जबकि वह उसे ब्याज भी नहीं दे पा रहा था। उसने चैतन्या से तीन लाख रुपये उधार मांगे। चैतन्या ने पिछले सप्ताह उसे बुलाया था, लेकिन बाद में चैतन्या ने उसे मना कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस को प्रथम ने बताया कि 25 फरवरी को वह दोबारा अपने दोस्तों के साथ तीन लाख रुपये लेने के लिए चैतन्या के घर पहुंचा। चाय पीने के बाद चैतन्या से उसने रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। यह सुनकर प्रथम ने चैतन्या को धमकी भरे लहजे में बोला कि बुलाकर मना कर रही हो। इस पर चैतन्या ने उसे घर से निकल जाने के लिए कहा, तब उसने गुस्से में आकर चैतन्या का मुंह पकड़कर दबा दिया। आर्थोपीडिक व प्लास्टर टेक्नीशियन का डिप्लोमा करने वाले उसके दोस्त ने सर्जिकल ब्लेड से उसके गले पर वार कर दिया। शोर होने पर भाभी वर्षा लोगों के साथ मौके पर आ गईं, तब चैतन्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
——————
चैतन्या को लेकर बरेली तक गया आरोपी
-वारदात के बाद प्रथम को अपने किए पर पछतावा हुआ। वह भाभी वर्षा से माफी मांगते हुए चैतन्या को अस्पताल लेकर गया। यह भी कहा कि किसी को मत बताना। वारदात में शामिल उसका एक दोस्त भी उसके साथ ही रहा। रेफर किए जाने के बाद दोनों चैतन्या को लेकर बरेली तक गए। वहां पता लगा कि मौसेरे भाई ने रिपोर्ट दर्ज करा दी, तब वह वापस लौट आया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।