फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   court dicision

दुष्कर्म के दो मामलों में तीन दोषियों को बीस-बीस साल के कारावास की सजा

Fri, 03 Sep 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
court dicision
शाहजहांपुर। प्रथम फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद कमर ने सिंधौली क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में सगे भाइयों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। इसी क्षेत्र में दुष्कर्म के एक अन्य मामले में दोषी को भी 20 साल की कैद का आदेश अदालत ने दिया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के सरकारी वकील संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सिंधौली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति (वादी) ने एसपी को तहरीर दी थी कि 30 नवंबर 2012 की रात करीब आठ बजे उसकी बेटी शौच के लिए जा रही थी। तभी उसे जबरन घर में बंद कर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने 24 दिसंबर 2012 को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना के बाद पुलिस ने रामनिवास के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 और उसके सगे भाई आदिराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 506 के तहत आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए। मामले में गवाहों के बयानात और सरकारी वकील संजीव कुमार सिंह के तर्कों से सहमत होकर अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी रामनिवास और आदिराम को दोषी पाते हुए 20-20 वर्ष के कारावास और 31-31 हजार रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया।
विज्ञापन

दूसरा मामला 22 अक्टूबर 2017 का है। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वादी वारदात के वक्त खेत पर गया हुआ था और उसकी बेटी घर में अकेली थी। उसी समय उसके गांव का रवि घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। वादी की तहरीर के आधार पर रवि के खिलाफ 452, 354 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवेचक द्वारा पीड़िता का बयान, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रवि के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप होना पाया गया। मामले में अदालत ने रवि को दोषी माना और 20 वर्ष के कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed