{"_id":"6abc12369602144c620a8a2a","slug":"couple-taking-injured-child-to-hospital-injured-in-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186143-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घायल बच्चे को अस्पताल ले जा रहे दंपती हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घायल बच्चे को अस्पताल ले जा रहे दंपती हादसे में घायल
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फल मंडी के सामने बुधवार शाम पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में बंदर के काटने से घायल आठ माह के बच्चे समेत उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के अफरीदी मोहल्ला निवासी मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि शाम करीब सात बजे उनका आठ माह का पुत्र मो. रुहान अंसारी घर में था। इसी दौरान बंदर ने उसको काट लिया। बच्चे को इलाज के लिए पत्नी रूबी के साथ ई-रिक्शा से सीएचसी ले गए। आरोप है कि वहां डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद वे बच्चे को निजी अस्पताल ले जा रहे थे।
इसी दौरान फल मंडी के सामने बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रही पिकअप से ई-रिक्शा को टक्कर लग गई। इससे ई-रिक्शा पलट गया और मुस्तकीम, रूबी व रुहान घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद