{"_id":"6abc1c091412c47a4a05b6d1","slug":"ramlila-fair-in-jalalabad-starts-on-october-6-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-186065-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद में रामलीला मेला छह अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद में रामलीला मेला छह अक्तूबर से
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर में रामलीला मेले का शुभारंभ छह अक्तूबर से होगा। इसे देखते हुए श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मेला मैदान पर आवश्यक तैयारियां करानी शुरू कर दी हैं।
परशुराम जन्मस्थली प्रांगण में श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों की मंगलवार को हुई बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही पदाधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे गए। कमेटी के गोपाल द्विवेदी ने बताया कि छह अक्तूबर को भगवान गणेश की परंपरागत मार्ग से शोभायात्रा निकलेगी।
उसी दिन मेला मैदान पर भूमि पूजन के बाद वहांं श्रीराम ध्वजा स्थापित करके मेले का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर को नगर में शिव बरात निकलेगी। 11 अक्तूबर को जन्मस्थली प्रांगण में श्रीराम-सीता विवाह से पूर्व धनुष यज्ञ लीला का मंचन होगा और 12 अक्तूबर को श्रीराम बरात की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
20 अक्तूबर को दशहरा पर रावण के पुतले का दहन होगा और 21 अक्तूबर को राजगद्दी के साथ मेले का समापन होगा। इस बीच, 13 से 20 अक्तूबर तक रामलीला मैदान पर वृंदावन से आने वाली रासलीला व लखनऊ से आने वाली आर्केस्ट्रा पार्टी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। बैठक में कमेटी के विनोद शर्मा, रामू अग्निहोत्री, मुन्ना मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, टीटू भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद